भारत मोबाइल्स का एक बढ़ता मार्किट

MOBILES

6/3/20251 min read

भारत का मोबाइल बाज़ार एक परिवर्तनकारी दौर से गुज़र रहा है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले और सबसे गतिशील बाज़ारों में से एक के रूप में उभर रहा है। 712 मिलियन से ज़्यादा स्मार्टफ़ोन उपयोगकर्ताओं और 2025 में 155.9 मिलियन यूनिट तक पहुँचने वाले शिपमेंट के साथ, देश न केवल एक विशाल उपभोक्ता आधार है, बल्कि वैश्विक विनिर्माण और नवाचार में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।

2024 में, भारत के स्मार्टफोन बाजार में साल-दर-साल 5% की वृद्धि हुई, कुल 155.9 मिलियन शिपमेंट हुए। यह वृद्धि प्रीमियम डिवाइस की बिक्री में उछाल और व्यापक रूप से 5G अपनाने से प्रेरित थी। भारत का मोबाइल्स के उत्पादन क्षेत्र उल्लेखनीय रूप से विस्तारित हुआ है। २०२४ में भारत से IPHONE का निर्यात रिकॉर्ड 12.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 42% अधिक है। तमिलनाडु इस उत्पादन एक केंद्रबिंदु बन के आगे आया है। तमिलनाडु ने Foxconn, Pegatron, and Tata Electronics जैसी कंपनियों के साथ मिलकर भारत के ७० से ८० प्रतिशत IPHONE का निर्माण किया है। २०२४ में मोबाइल्स की ६४ प्रतिशत बिक्री ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स से हुई है। ऑनलाइन स्टोर्स कस्टमर्स को No-cost EMI, UPI support, and Trade-in programs जैसी सुविधाएं दे रहे है।

ब्रांड्स के अनुसार देखे तो:

Vivo: 29.5 मिलियन शिपमेंट के साथ बाजार में अग्रणी रहा, 19% हिस्सेदारी पर कब्जा किया।

Xiaomi: 26.6 मिलियन यूनिट और 17% हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Samsun: 25.7 मिलियन यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Apple: आयफोन १३ और आयफोन १५ के बड़े सेल के कारण पहली बार पहले पांच में जगह बना पाया।

5G के प्रसार के कारन मोबाइल मार्किट बढ़ता ही जा रहा है।

Related Stories